पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए के महानायक अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव भूपेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में आगामी 1 जुलाई को जनपद में विशाल वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 1100 फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण एवं वृक्षारोपण कराया जाएगा।भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह अभियान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना और प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना है।उन्होंने "एक व्यक्ति–एक वृक्ष" का संदेश देते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे और उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य मिल सकेगा।राजनीतिक जिम्मेदारियों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर भूपेश कुमार पांडेय ने कहा कि वे वर्ष 2001 से समाजवादी पार्टी की निष्ठापूर्वक सेवा कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व भविष्य में जो भी दायित्व सौंपेगा, उसका वे पूरी ईमानदारी, समर्पण और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को संगठित एवं सक्रिय बनाना तथा आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और जनसेवा के माध्यम से समाजवादी पार्टी जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी।भूपेश कुमार पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाया जाने वाला प्रत्येक पौधा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा का प्रतीक होगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर बनेगा