UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने त्रिदिवसीय मण्डलीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- बैजल बघेल इण्टर कॉलेज में बुधवार को मण्डलीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जेडी रामशरण सिंह ने त्रिदिवसीय मण्डलीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि विषम परिस्थितियों और कम संसाधनों के बीच रहकर समाज व देश की सेवा करने के लिए स्काउट गाइड जाने जाते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपने पूर्व में स्काउट गाइड के माध्यम से जो कुछ भी सीखा है, उसे राष्ट्रीय हित में साक्षात उतारने की कोशिश करें। विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने कहा कि अपने पवित्र कार्यों से स्काउट गाइड देश को सशक्त बनाने में अग्रणी रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत की प्रस्तुति की गयी। अतिथियों का स्वागत स्काउट गाइड की कलर बैण्ड पार्टी ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश सिंह ने मुख्य अतिथियों को स्काउट स्कार्फ व बैज लगाकर सभी का अभिवादन किया।इस अवसर पर स्काउट गाइडों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जो दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहा।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरेंद्र राय व संचालन रविंदर कौर सोखी ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रशिक्षक जिला स्काउट कमिश्नर दिनेश यादव, जौनपुर के स्काउट आयुक्त राजेश मिश्रा, चंदौली के सैयद अली आदि उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News