UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*युवक मंगल दल द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम में बच्चों को बांटा गया डायपर*।

Updated on: 13 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ।हरहुआ विकास खंड के उदयपुर ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ युवक मंगल दल ने बच्चों के अभिभावक को जागरूक किया। प्रोत्साहन के लिए बच्चों में डायपर का वितरण किया।साथ ही बच्चों को टीका लगाया गया।इस अभियान में ग्रामीण बढ़-चढ़कर टीकाकरण में प्रतिभाग किया। युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने बताया कि बच्‍चो के शरीर मे रोग प्रतिरक्षण हेतु टीके लगाए जाते हैं जिससे बच्‍चो के शरीर की रोग से लडने की शक्ति बढती है टीकाकरण से बच्‍चों मे कई सक्रांमक बीमारियों की रोकथाम होती है। एएनएम ज्योति सिंह ने कहा कि भारत मे ऐसे छः गम्‍भीर संक्रामक रोग ‍हैं जो प्रति-दिन हजारों बच्‍चो की जान ले लेते हैं या उन्‍हे अंपग बना देते हैं। खसरा,टेटनस (धनुष बाय),पोलियो,क्षय रोग,गलघोंटू,काली खांसी,हेपेटाईटिस "B" इसके अतिरिक्‍त गर्भवती महिलाओ को टेटनस के टीके लगाकर उन्‍हे व उनके नवजात शिशुओं को टेटनस से बचाया जाता है।कार्यक्रम में सीएचओ शेफाली आंगनवाड़ी सुनीता पांडे एवं रीता चंद्रा आशा सविता,बिंदु वर्मा,सुमन पटेल युवक मंगल दल के रविंद्र कुमार अजीत कुमार अनिल दीपक रमेश शामिल रहे|

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News