UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शहीद दिवस पर युवाओं को शहीदों के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान-आम आदमी पार्टी 

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस

 

वाराणसी -- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल के नेतृत्व में सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों ने जिस भारत का सपना देखा था वह आज भी अधूरा है और उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हम सब युवा कार्यकर्ताओं की है। उपाध्यक्ष अब्दुल्ला खान ने कहा कि आज के युवाओं को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के निर्माण में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर समाजवादी चिन्तक राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए महिला प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल ने कहा कि लोहिया जी के विचार आज भी देश के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली यह दर्शाती है कि सरकारें लोहिया जी के समाजवादी सिद्धांतों से पूरी तरह दूर हो चुकी है। वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि शहीदों के बलिदान और लोहिया जी के विचारों को आत्मसात करते हुए एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान प्रमुख रूप से कैलाश पटेल के साथ साथ घनश्याम पाण्डेय, अर्चना श्रीवास्तव, गुलाब सिंह राठौड़,डा.अहिल्या, सतीश पटेल, गुलाब सिंह, इमरान, विद्यासागर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News