UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 *हरहुआ मे विकास कार्यो की हुई समीक्षा बैठक।

Updated on: 23 July, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय

*हरहुआ*।स्थानीय ब्लाक सभागार बुधवार को आहूत बैठक में विभागीय योजनाओ की समीक्षा बीडीओ हरहुआ ने सभी सचिवो को वृक्षारोपण का लक्ष्य और इंडेंट प्रदान करते हुए नियत समय के अंदर लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिए।बीडीओ हरहुआ ने कहा की वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियो के लिए हमारी अनमोल सौगात होगी।समीक्षा मे पीएम आवास की खराब प्रगति के लिए बीडीओ हरहुआ ने शिथिलता बरतने वाले पंचायत सचिवो को कार्यवाई की चेतावनी दी।बैठक मे अमृतसरोवर, खेल का मैदान, आँगनबाड़ी केन्द्र तथा अंत्येष्टि स्थल इत्यादि की भी समीक्षा की गयी और सभी परियोजनाओ को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।

एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने एसएलडब्लूएम की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने प्रधानमंत्री के वाजिदपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थियो को ले जाने व कार्यक्रम के उपरांत सुरक्षित वापस घर पहुंचाने के लिये सभी सचिवो को जिम्मेदारी सौंपी।बैठक में एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह, एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, मिथिलेश श्रीवास्तव, अभिलाष, संजय गुप्ता, सौरभश्रीवास्तव , जयप्रकाश , मुकेश विश्वकर्मा , अवधेश पाल कंप्यूटर आपरेटर उपस्थित रहे।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News