UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग, हालत गंभीर*

Updated on: 22 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उडली गांव में बीती रात करीब 8 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। उक्त गांव निवासी लालता यादव का पुत्र योगेंद्र उर्फ हसनु (40) रविवार रात घर से करीब 150 मीटर दूर सड़क किनारे किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहा था। तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोली लगने से योगेंद्र के कंधे और पेट में गंभीर चोटें आईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को एक खोखा भी बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है और मामले की गहन जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश मैं पुलिस सक्रिय है

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News