संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी*।स्थानीय विकासखंड के ग्रामपंचायत औरा मे निर्माणाधीन आरआरबी सेंटर का ब्लाक अधिकारी हरहुआ में निरीक्षण किया।साथ में ब्लाक तकनीकी सहायक हरिश्चंद्र भारती भी मौजूद रहे।औरा मे आरआरसी सेंटर की नींव और पीलर का कार्य पूर्ण मिला।मौके पर उपस्थित सेक्रेटरी सुयश श्रीवास्तव और ग्रामप्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि लगभग अस्सी प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।सिर्फ दीवार और छत का कार्य बाकी है।ब्लाक अधिकारी अवधेश सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी सुयश श्रीवास्तव,कंसल्टेंट इंजीनियर निहारिका गुप्ता तथा औरा के तकनीकी सहायक ओमप्रकाश यादव को कार्य का नियमित पर्यवेक्षण करने तथा गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की हिदायत दी।एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने बताया कि प्रथम चरण मे चार ग्रामपंचायतों पुआरीकला,गोसाईपुर मोहांव,तेवर तथा आयर का चयन एसएलडब्लूएम मे हुआ था ।इन ग्रामपंचायतो मे कार्य पूर्णता पर है।द्वितीय चरण मे कुल छियानवे गांव का चयन हुआ है जहाँ आर आरसी सेंटर समेत अन्य कार्य कराये जाने हैं।सभी पंचायत सचिवो को आर आरसी सेंटर को दो सप्ताह मे पूर्ण करने के निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुयश श्रीवास्तव,ब्लाक तकनीकी सहायक हरिश्चंद्र,ग्रामप्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार,तकनीकी सहायक ओमप्रकाश समेत अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।