संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन नीतू कादयान के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में लंका पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर डाफी टोल प्लाजा के पास प्रयागराज की ओर जाने वाले मार्ग पर एक ट्रक में रखी प्लास्टिक की 17बोरियों से 400 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।जिसकी बाजारू कीमत एक करोड़ रूपया बताया गया। गांजे के साथ गिरफ्तार अभियुक्त का नाम महेश मिश्रा पुत्र रमाशंकर मिश्रा निवासी धौरहरा थाना हण्डिया प्रयागराज बताया गया।संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के साथ साथ अवैध गांजा सहित ट्रक नम्बर यूपी70जीटी 9837 को भी हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए एसीपी भेलूपुर धनंजय मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त महेश मिश्रा ने बताया कि मैं मूलतः धौरहरा जनपद प्रयागराज का निवासी हूं। मेरे पास छ:सात ट्रकें हैं।मैं स्वयं गाड़ी भी चलाता हूं और ट्रक भी चलवाता हूं।आज मैं उड़ीसा से कच्चा लोहा लादकर अपने ट्रक में ले जा रहा था। उड़ीसा के तस्करों से संपर्क कर गांजा एकत्रित कर लोहे के खेप के साथ छिपाकर 17 बोरियों में चार कुन्तल अवैध गांजा पंजाब राज्य में बेचने हेतु ले जा रहा था। पंजाब व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मेरे द्वारा गांजे की बिक्री किया जाता है, जिससे मिलने वाले मुनाफे से मैं अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं। मेरा एक साथी वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकांत मिश्र, उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत, उ0नि0 अमित तिवारी, हे0का0 आलोक पाण्डेय, अमित सिंह, स्वरूप पाण्डेय, कमांडो प्रहलाद, हिंछलाल, प्रेमचंद मौर्या, रोशन कुमार, आशीष तिवारी, कमल सिंह यादव आदि शामिल रहे।