UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

गोवर्धन पूजा समिति द्वारा भव्य गोवर्धन पूजनोत्सव का आयोजन , निकाली गयी विशाल शोभायात्रा ||

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी :- गोवर्धन पूजा समिति द्वारा भव्य गोवर्धन पूजनोत्सव का आयोजन किया गया जिसके क्रम में प्रातः से ही गोवर्धन धाम में विधिवत् हवन-पूजन भाला यादव एवं भोला यादव के द्वारा सम्पन्न कराया गया जिस दौरान सुबह से ही गोवर्धन धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही इसके बाद हथुआ मार्केट, चेतगंज में समिति के अध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से सुंदर झाँकियों का प्रदर्शन होता रहा शोभायात्रा का शुभारम्भ पूर्व सांसद एवं मंत्री धर्मपाल यादव ने किया | शोभायात्रा पूर्वांचल में विभिन्न अखाड़ों के पहलवान, विभिन्न क्षेत्र के कलाकारों की उपस्थिति बहुतायत रही लंका, कतुआपुरा के मनरी कलाकार, डमरूवादक, हाथी, घोड़ा, कलाकारों द्वारा डांडिया, नृत्य, भगवान स्वरूप नृत्य, आग वाली जोड़ी, फर्री कलईया आकर्षण का केन्द्र रही शोभायात्रा का बीच-बीच में जलमान, तोरण द्वार, अंगवस्त्र, पुष्पहार एवं पुष्प वर्षा से स्वागत होता रहा |रास्ते में बसंत बहार लहुराबीर,भईयालाल यादव, कबीरचौरा यादव समाज द्वारा खीर वितरण, सप्तसागर यादव समाज द्वारा फल वितरण, गोला दीनानाथ व्यापार मण्डल द्वारा साफा वितरण, केशरी व जायसवाल बंधुओं द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया | शोभायात्रा मैदागिन, मछोदरी, प्रहलादघाट होते हुए सायं 5.00 बजे गोवर्धन धाम पहुँची और लोगों ने गोवर्धनधारी का दर्शन एवं छप्पन भोग प्रसाद ग्रहण किया और सभा में सम्मिलित हुए | गोवर्धन पूजा समिति द्वारा गोवर्धन धाम नमोघाट पर बने मुक्ताकाशी मंच पर समिति के अध्यक्ष विनोद यादव 'गप्पू' की अध्यक्षता में विशाल जनसभा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति शेखर यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में डी.पी यादव, सुधा यादव, गिरीशचन्द्र यादव (मंत्री) उपस्थित रहे | मुख्य अतिथि शेखर यादव ने श्री कृष्ण भगवान के उपदेशों को याद दिलाते हुए बताया कि संसार में कोई भी कार्य कठिन नहीं है मैं भी एक साधारण परिवार में जन्म लेकर न्यायाधीश तक का सफर तय किया और हमारा जीवन भी आप लोगों की तरह ही सामान्य है भगवान कृष्ण ने सदैव समानता की बात की और जिस समाज में समानता नहीं होगी वह समाज कभी भी उन्नति नहीं कर सकता |विशिष्ट अतिथि डी.पी. यादव ने कहा गोवर्धन पूजा समिति द्वारा यह पूजनोत्सव पूरे देश में सबसे भव्य होता है शिव की नगरी पूरी तरह कृष्ण मय हो जाती है उन्होंने समाज को संदेश देते हुए बताया कि दहेज हमारे समाज का सबसे बड़ा रोड़ा है इसे समाप्त किए बिना समाज का विकास कभी नहीं हो सकता | गोवर्धन धाम के सुन्दरीकरण के लिये सभी सरकारों को मैं धन्यवाद देता हूँ और जब भी मुझे मौका मिला इस धाम के लिये कुछ विशेष करने का वादा करता हूँ हमारे समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है कमी है तो बस संसाधनों की हमें मिलकर इस पर विचार करना होगा | मंच पर अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विजय यादव, प्रो0 राजाराम यादव, मनज सिंह 'काका, मुकेश यादव, चौ0 सुधीर यादव, ओम यादव, सौरभ यादव की भी गरिमामयी उपस्थिति रही |सभा का शुभारम्भ ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल जी यादव के द्वारा किया गया | समिति की ओर से कैलाश यादव, भाला यादव, जय प्रकाश यादव, जितेन्द्र यादव, राजेश अहिर, अज्जू यादव, जयन्त यादव, गोपाल यादव, विनय यादव, आलोक यादव, दिनेश यादव, शिवबचन यादव द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान किया गया | अतिथियों द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिये कुल दस लोगों को गोवर्धनश्री सम्मान प्रदान किया गया जिसमें -

(1) प्रतियोगी परीक्षा में ऋषभ यादव (पी.पी.एस.) |(2) प्रशासनिक में राजाराम यादव, पूर्व एस.डी.एम.|(3) शिक्षा में डा. तिलकराज यादव, असि० प्रोफेसर |(4) चिकित्सा में डा0 संजय यादव (एच.ओ.डी. ट्रामा सेन्टर) |(5) शोध में एसो0 प्रो० डा० ठाकुर प्रसाद यादव (प्रो० इ०वि०वि०) |(6) व्यापार में अजय यादव (राजेश स्वीट्स) |(7) पारम्परिक कुश्ती में कृष्ण कुमार यादव |8) खेल में स्वर्णपदक विजेता प्रेमहंस यादव |(9) समाजसेवा में एड0 मुरारी लाल यादव |10) अलखनाथ, सामाजिक प्रतीक सम्मान शंकर लाल यादव |

जनसभा में धन्यवाद ज्ञापन विनोद यादव अध्यक्ष, स्वागत भाषण श्रीप्रकाश यादव, सह- संयोजक एवं संचालन पारस यादव, महामंत्री ने किया | इस अवसर पर बिरहा गायक जवाहर लाल यादव, राष्ट्रीय पहलवान मनोहर यादव, अशोक यादव, विजय यादव, जयप्रकाश यादव, राजेश अहिर, दिनेश यादव, सुभाष यादव, आलोक यादव, गोपाल यादव, विनय यादव, शालिनी यादव, पुत्तुल यादव, आरती यादव, प्रियांशु यादव, बल्लू यादव, रवि यादव, अरविन्द यादव, रमेश यादव, मदन यादव, सुनील यादव, विनोद यादव, रोहित यादव, अनुराग यादव, शुभम यादव, पप्पू यादव, डा० उमाशंकर, डा० उमाकान्त, चकरू यादव सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे | मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शेखर कुमार ने कहा कि यादव समाज को शिक्षा मे बहुत मेहनत करने की जरूरत है यादव समाज की जहां भी उन्नति हुई या हो रही है वह शिक्षा के कारण हो रही है यादव समाज को अपने संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही साथ अन्य समाज की अवहेलना नही करनी चाहिए | अतिविशिष्ट अतिथि डाँ सुधा यादव ने कहा कि यह बहुत ही दु:खद है कि आज भी इधर के लोग समाज मे मृतक भोज आयोजित करते है हमारे हरियाणा क्षेत्र मे तो कोई जानता ही नहीं मृत्यृभोज बन्द करने की जिम्मेदारी यादव समाज की है | मुख्य वक्ता गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि यादव समाज की उन्नति उनके स्वयं के कठिन परिश्रम की बदौलत है यह किसी की कृपा से नहीं है यादव समाज को अपनी उर्जा शिक्षा और खेल के क्षेत्र मे लगानी होगी भविष्य बहुत उज्जवल होगा |विशिष्ट अतिथि डी०पी० यादव ने कहा कि यादव समाज के शौर्य का इतिहास श्रीकृष्ण से लेकर रेजांगला और कारगिल के परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव तक है आज भी सेना मे सबसे ज्यादा यादव समाज के युवा ही चयनित होते है |

विशिष्ट अतिथि विजय सिंह यादव ने कहा कि यादव समाज को दहेज मृत्यृभोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को दुर करने की पहल करनी चाहिए समाज के बड़े लोगों की जिम्मेदारी है कि वो दहेज रहित वैवाहिक आयोजन करे तथा मृत्यृभोज का बहिष्कार करे ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News