पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर जफराबाद सिरकोनी ब्लॉक के बहरीपुर गांव में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में देशभर से आए नामी पहलवानों ने अपने दमखम से दर्शकों का दिल जीत लिया। दंगल की शुरुआत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक चौबे, लालबहादुर यादव और राजेन्द्र यादव टाइगर ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर की।मुकाबलों में नई बाजार के कालू पहलवान ने प्रयागराज के अभिषेक पहलवान को कुछ ही मिनटों में आसमान दिखाते हुए चित कर दिया। एक अन्य रोमांचक मुकाबले में बहरीपुर के लालू यादव ने मिर्जापुर के अजय पहलवान को पटखनी दी।
महिला वर्ग में भी जोरदार कुश्ती देखने को मिली, जिसमें मानसी ने अंशिका को पराजित कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। लकी पहलवान बहरीपुर ने विष्णु पहलवान (चौकियां) को हराया, जबकि मदन सरैया ने आकाश पहलवान बहरीपुर को पलभर में चित कर दिया दंगल के रेफरी विनोद पहलवान, अशोक पहलवान तथा लल्लन पहलवान रहे। आयोजन को सफल बनाने में राजाराम उस्ताद, दयाराम उस्ताद, नीरज, रामआसरे आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह कुश्ती दंगल प्रतियोगिता जनपद की बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उमेश मिश्रा ने दंगल स्थल पर पहुंचकर आए हुए पहलवानों का सम्मान किया, उनका उत्साह बढ़ाया ।