UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अंबेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर याद किये गए संविधान निर्माता*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रामेश्वर।* संविधान निर्माता, शिल्पकार ,गरीबो के मसीहा ,महान भारतीय नेता,दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ0 भीमराव अंबेडकर के 134 वी जयंती के पूर्व संध्या पर रामेश्वर क्षेत्र स्थित वी0आर0 पब्लिक स्कूल में शिक्षकों संग बच्चों ने पुष्प अर्पित कर महान व्यक्तित्व को याद किया।

        पूर्व ग्राम प्रधान डॉ0 रामप्रसाद ने कहा कि 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के जनक अंबेडकर की जयंती उनकी स्मृति का सम्मान करते हुए मनाई जाती है। इससे बच्चे आदर्श संविधान और उसके महत्व को जीवन दर्शन में जोड़ने का कार्य करें।

      प्रबंधक के0 एल0 पथिक ने कहा कि महान सोच के धनी ,भेदभाव छुआछूत के विरोधी,सामाजिक बदलाव के क्रांतिदूत ने देश को समतामूलक समाज बनाकर अमर कर दिया।

       बच्चों ने अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन मे अमल करने का संकल्प लिया।

     प्रमुख रूप से प्रिंसिपल मन्नू लाल गुप्ता , वरिष्ठ शिक्षक छोटे लाल , पर्यावरण प्रहरी रंजीत तिवारी, पर्यावरण व जलसंरक्षण प्रेमी मनीष पटेल, पूर्व सेनानी सूबेदार रामप्रसाद,लौटन पटेल, प्रितेश तिवारी अश्वनी गौतम,शिक्षिका वंदना मौर्य ,प्रियंका मौर्य ,प्रीति देवी व चक्रधारी सिंह ने विचार व्यक्त किया। बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम की सराहनीय प्रस्तुति किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News