UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पीएसी ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर काशी के राजधानी रामनगर को गौरवान्वित किया

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामनगर पीएसी 36 वीं वाहिनी की टीम ने प्रदेश स्तरीय चार में तीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विजेता बना। रामनगर की सर्वश्रेष्ठ प्लाटून ड्रिल, डेमोंसट्रेशन, श्रेष्ठ बाढ़ राहत दल प्रतियोगिता में वाहिनी की टीम में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित बना है।

परिणामस्वरूप उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पीएसी स्थापना दिवस 2023 के अवसर पर तीनों प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने पर ट्रॉफी और नगद पुरस्कार सेनानायक आईपीएस डा अनिल कुमार पांडेय को देकर पुरस्कृत किया।इस अवसर पर सेनानायक ने पीएसी रामनगर परिसर में पीएसी के अधिकारी एवं जवानो के विजेता टीम को प्रोत्साहित कर बधाई और शुभकामना दिया। बेस्ट प्लाटून ड्रिल में पीसी अश्वनी पांडेय एवं उनकी पूरी प्लाटून को व्यक्तिगत रूप से शुभकामना दिया। श्रेष्ठ बाढ़ राहत दल में दलनायक अजीत प्रताप सिंह को बधाई दिया। डेमोंसट्रेशन में दलनायक निसार अहमद एवं सूबेदार मेजर भगवान सिंह यादव तथा पूरी टीम की सराहना किया। इस अवसर पर राजेश कुमार सहायक सेनानायक, प्रमोद कुमार दुबे सहायक सेनानायक,अंबुज मिश्रा मुख्य प्रबंधक एसबीआई रामनगर, कैलाशनाथ यादव, शिविरपाल भगवान सिंह यादव- सूबेदार मेजर हरिओम राय प्रधान लिपिक,देवेश यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News