विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी। बुद्धवार 07.12.2022 को पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी महोदय के निर्देशन,कुशल पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्र में अवैध असलहा व कारतूस रखने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान व प्रभावी कार्यवाही किये जाने के आदेश के अनुपालन में एसएचओ प्रेम नारायण विश्वकर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 श्यामधर बिन्द मय पुलिस टीम के थाना
हाजा से रवाना होकर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर
होकर टिकरा मोड़ तिराहा ग्राम दीनदासपुर पर चेकिंग कर रहे थे कि अचानक सिंधोरा कस्बा की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आ रहे थे जो पुलिस वालों को चेकिंग करते हुए देखकर अचानक मोटरसाईकिल रोक कर पीछे मुड़ कर सिन्धोरा तरफ भागने का प्रयास किये। उ0नि0 श्यामधर बिन्द मय पुलिस टीम को उनके बदमाश होने के शक पर हिकमत अमली से कुछ ही दूरी पर दोनो व्यक्तियो को मय मोटरसाईकिल के साथघेर घार कर पकड़ लिया गया। दोनो व्यक्तियों से बारी बारी नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली तो बाइक चला रहे सोनू कुमार कन्नौजिया पुत्र राजेन्द्र प्रसाद कन्नौजिया,निवासी ग्राम मरुई थाना सिन्धोरा वाराणसी उम्र 28 वर्ष से एक नाजायज देशी पिस्टल
0.32 बोर बरामद हुई और मोटरसाईकिल पर बैठे दूसरे व्यक्ति संजय कुमार पुत्र मिट्ठू
राम R/O परागडीह थाना सिन्धोरा वाराणसी उम्र 35 वर्ष से 01 अदद जिंदा कारतूस
0.32 बोर कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्तगण का यह कृत्य धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के दण्डनीय अपराध से अवगत कराते हुये मौके पर समय करीब 11.00 बजे हिरासत पुलिस
में लिया गया। अभियुक्त सोनू कुमार कन्नौजिया उपरोक्त से मोटरसाइकिल के कागजात
तलब किया तो दिखाने से कासिर रहा अतः मोटरसाईकिल को अंतर्गत धारा 207 एमवी
एक्ट में सीज किया गया। सिंधोरा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी कर मा० उच्चतम न्यायालय एवं मानवाधिकार
आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की
गयी ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–उ0नि0 श्री श्यामधर बिन्द,क्राइम हेड उ0नि0 अजीत मिश्रा ,उ0नि0 मो0 परवेज,का0 रोहित वर्मा,थाना सिन्धोरा, कमि० वाराणसी रहे।