संपादक पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
*हरहुआ।* हरहुआ क्षेत्र में स्थित गोकुल धाम मेंआज शनिवार को उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली सुरेंद्र चौधरी के निर्देशन में एवं अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन के देखरेख में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड अम्बेसडर अनिल कुमार सिंह के मिशन 'एक करोड़ पौधे' के तहत गोकुलधाम हरहुआ में प्रसिद्ध कथा वाचक शांतनु जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर बृहद पौधरोपण किया गया । जिसमें रुद्राक्ष, अमरूद,आंवला,नींबू इमली आदि के पौधे लगाए गये ।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कथा वाचक शांतनु जी महाराज विशिष्ट अतिथि मयंकेश्वर शरण सिंह तिलोई स्वास्थ्य राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज विधायक एवं हनुमान सिंह सहायक कमांडेंट 95 बटालियन थे।
शांतनु महाराज ने चंद्रयान तीन की सकुशल लैंडिंग की सफलता के लिए अपने कथा के माध्यम से इसरो के वैज्ञानिकों एवं भारत के नागरिकों को बधाई दिया एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने उद्बोधन मे कहा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से मुक्ति पाने हेतु सभी को पौध रोपण करना होगा तभी ग्लोबल वार्मिगं से बचा जा सकता है। महाराज जी ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सृजन संस्था के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं 95 बटालियन सीआरपीएफ की प्रसंशा करते हुए कहा कि देश,समाज, प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।
पर्यावरणविद एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का कुशल संचालन किया ।
इस कार्यक्रम में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निरीक्षक विवेक राय एवं प्रवीण सिंह ने पूरी टीम के साथ, समाजसेवी प्रसिद्ध नारायण सिंह, देवेंद्र सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, वरूण सिंह, सौरभ सिंह पटेल आदि लोगों ने महत्वपूर्ण निभाया।