UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज से भूमि बेचने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Updated on: 25 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *वाराणसी* कमिश्नरेट थाना सिंधोरा पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पूर्व में बेची जा चुकी भूमि को दोबारा बेचने के मामले में वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ टिंकू को चकरमा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।

प्रकरण के अनुसार, अभियुक्त ने वर्ष 2013 में प्रार्थिनी को पहले से ही वर्ष 2002 में अन्यत्र बेची जा चुकी जमीन का बैनामा कर ₹4,75,000 हड़प लिए थे और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

यह कार्रवाई एडीसीपी *नृपेंद्र कुमार* के कुशल निर्देशन, एसीपी पिंडरा *प्रशांत सिंह* , थाना प्रभारी *पंकज कुमार* पाण्डेय, हेड कांस्टेबल *शिवशंकर सिंह* चौहान तथा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। पुलिस अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News