UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आशापुर रेलवे क्रॉसिंग पर अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत,पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।साथ ही,महिला की शिनाख्त के लिए तत्कालीन कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

यह घटना रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा के लापरवाह रवैये को एक बार फिर उजागर करती है।स्थानीय निवासियों ने मांग की है रेलिंग दुरुस्त किया जाए ताकि ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें महिला के बारे में कोई जानकारी हो,तो थाने से संपर्क करें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News