संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की सदस्य रानी गुप्ता के राखी स्टाल का भ्रमण किया गया।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राखियों एवं रक्षाबंधन किट की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया गया आकर्षक एवं डिजायनर रक्षाबंधन किट की एक सेट खरीददारी भी मुख्य विकास द्वारा की गयी।रानी गुप्ता चिरईगावं के जाल्हुपुर ग्राम पंचायत के शैलपुत्री समूह से जुड़ी हैं।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन यूनिट वाराणसी द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख विभागों,बैंकों एवं स्थानों पर भी स्टाल लगाये जाने की योजना है। उनमे से कई जगह स्टाल शुरू भी हो गए हैं | विकास प्राधिकरण में विकास खण्ड हरहुआ की ललिता देवी द्वारा भी स्टाल लगाया गया है। आगामी दिनों में सभी विकास खण्ड कार्यालयों,नगर निगम,कलेक्ट्रेट एवं तहसीलों में भी स्टाल लगाया जायेगा।स्टाल भ्रमण के अवसर पर उपायुक्त (स्वत: रोजगार) पवन सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यू.पी.सिंह, जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह,विक्रम सिंह,एडीएसटीओ संदीप एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे |