संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- आज दिनांक 30 जनवरी 2024 को चोलापुर विकासखंड अंतर्गत मोहिनी डीह भादवा रसड़ा रामपुर रामपुर राजला मे गांधी शहादत दिवस मनाया गया जिसका विषय गांधी के सत्य और न्याय के मार्ग रहा जिसमें गांधी जी के जीवन के बारे में चर्चा किया गया गांधी जी के सत्य के मार्ग और न्याय के मार्ग क्या है उसे पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर समझ बनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत में गांधी जी की प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम शुरू किया गया कार्यक्रम में देश की आजादी के समय की स्थितियों को रखा गया तथा गांधी द्वारा जो लिए गए निर्णय पर चर्चा कर सहमति बनाई गई कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूनम देवी भादवा वीरेंद्र गौड़ ग्राम प्रधान रसड़ा पूर्व प्रधान राधेश्याम मोहनीडीह मे गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद 2 मिनट मौन रखकर कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में बंदना यादव फातिमा मंजू लता रुखसाना वंदना कुमारी,सूबेदार की भागीदारी रही।