अतुल राय की खास रिपोर्ट
रामेश्वर,वाराणसी। आजाद सेवा समिति द्वारा रविवार को क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें याद लोकापुर आजाद पार्क में मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर याद किया गया। उक्त अवसर पर संगोष्टी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री युगल बिहारी इंटर कालेज के प्रबंधक व समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह पप्पू ने किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में चंद्रशेखर आजाद की दी गई कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। आज के युवा पीढ़ी आजाद के आदर्शों को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करें,तभी विकास व समाज की मजबूती संभव होगा।समिति के अध्यक्ष दिनेश दुबे ने कहा कि आजादी के आंदोलन में हिस्सा लेने वालों को भुलाया जा रहा है।हजारों लोगों ने बलिदान दिया तब जाकर देश अंग्रेजों से आजाद हुआ। इसमें चंद्रशेखर आजाद की अहम भूमिका थी।नमो नमः सेवा दल अध्यक्ष रंजीत तिवारी ने कहा आजाद के आजादी क्रांति व बलिदान हम सभी को देश पर मर मिटने की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौहार्जा सिंह,राधे पांडेय,रवि शंकर,अरविंद दुबे,गुलाब,राम सूरत राम,प्रीतेश त्रिपाठी शामिल रहे।