संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी दिनांक 24 अगस्त को स्कूल कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले स्कूल प्रबंधकों/ प्रधानाचार्यों की बैठक शिवपुर स्थित एम डी शिक्षण संस्थान में संपन्न हुई, बैठक में स्कूल कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चो को पढ़ा रहे स्कूलों को सरकार द्वारा दी जाने वाली शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि 2016 से अब तक 450 रुपए प्रति माह की दर से दी जा रही है जो काफी कम है, 2016 से अब तक इस राशि में कोई वृद्धि नही की गई जबकि दूसरे राज्यों में यह राशि 2000 प्रति माह की दर से दी जा रही है या प्रस्तावित है। उत्तरप्रदेश से अलग होकर नए बने राज्य उत्तराखंड में यह राशि 1850 रुपए प्रति माह की दर से दी जा रही है। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं प्रबंधकों ने एक स्वर में सरकार से यह मांग किया कि उत्तरप्रदेश में भी मान्यता प्राप्त स्कूलों को दी जाने वाली शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान सत्र 2024 - 25 से 450 रुपए की जगह 2000 रुपए प्रति माह किया जाय।
उपरोक्त बैठक में डा विजय मौर्य , अभिषेक पटेल हरवेंद्र, जैनेंद्र मौर्य, सुनील विश्वकर्मा, हेमंत सोनकर, अश्विनी उपाध्याय, विशू जी बरनवाल, जे पी यादव, पुनीत पाण्डेय, गयादिन मौर्य, श्यामबिहारी वर्मा,प्रमोद मौर्य, गुलाली यादव, वीरेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।