UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में विश्व रेडियो दिवस पर छात्राओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी में शुक्रवार को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर गृह विज्ञान विभाग द्वारा परमानंदपुर गांव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियो के महत्व एवं उपयोगिता के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस कार्यक्रम में गृहविज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो.अनिता सिंह ने रेडियो के इतिहास एवं विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉक्टर अंजली त्यागी ने कहा कि रेडियो आज भी सूचना शिक्षा और मनोरंजन का सशक्त माध्यम है।डा.नीलू गर्ग ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियो कम लागत में त्वरित और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है। छात्राओं ने भाषणों एवं संवाद के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को बताया कि किस प्रकार से रेडियो के माध्यम से किसान मौसम की जानकारी, सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श तथा शैक्षिक कार्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं ने रेडियो के माध्यम से मिलने वाली सूचनाओं हेतु अपना अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर प्रो.अनिता सिंह द्वारा ग्रामीण बच्चों को गुल्लक को(" पाई पाई जुटाना है, विद्या धन को पाना है।") स्लोगन के साथ वितरण किया गया। इस अवसर पर डा.रूचि त्रिपाठी,डा.भावना शर्मा, माधुरी यादव तथा छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News