UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जेसीआईजेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा जेसीआई वीक 2025 के पाँचवें दिन मानव कर्तव्यों पर हस्ताक्षर अभियान*

Updated on: 21 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी*

 

शाहगंज। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा जेसीआई वीक 2025 के अंतर्गत पाँचवें दिन मानवीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान का आयोजन जेसीज चौक पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान रहे।कार्यक्रम संयोजक जेसी रोहित गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में मानवीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाना था। अभियान के दौरान 200 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर मानव कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया जेसीआई वीक चेयरमैन जेएफडी उज्ज्वल सेठ ने कहा कि हमारे अधिकार तभी सार्थक हैं जब हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। यह अभियान उसी दिशा में एक सशक्त पहल है।जेसीआई अध्यक्ष जेसी दीपा सेठ ने कहा कि जीवन की रक्षा, मानवता की सेवा, भविष्य का संरक्षण और जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करना हम सबके प्रमुख मानवीय कर्तव्य हैं। जेसीआई शाहगंज सिटी सदैव समाज में ऐसी प्रेरणादायी गतिविधियाँ करती रहेगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जेसी सदस्य एवं नागरिक मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News