UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*एम.काम के छात्र को पुलिस ने थाने पर बैठाया छात्र का छूट गया परीक्षा, आक्रोशित दर्जनों छात्र नेताओं ने दिया थाना गेट पर धरना*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* गौर गांव निवासी निहाल सेठ का आरोप रहा की हमारे चाचा के द्वारा बाजार में एक जमीन रजिस्ट्री कराकर उसमे दुकान बनवाया गया था।सोमवार को एम.काम की परीक्षा देने जा रहा था तो देखा कुछ लोग दुकान के शटर का ताला तोड़ रहे थे। जिसकी सूचना हमने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को दिया इसके बावजूद मिर्जामुराद पुलिस अवैध कब्जा रोकने को कौन कहे उलटे निहाल सेठ व उसके भाई को थाने पर बैठा लिया उधर दुकान कब्जा कर लिया गया। निहाल सेठ का आरोप है की पुलिसकर्मियो से अनुनय विनय करता रहा की मेरा परीक्षा छूट जायेगा पूरा शाल बर्बाद हो जायेगा लेकिन पुलिस ने एक न सुना दिन भर थाने पर बैठाने के बाद शाम को शांति भंग में एक तरफा चालान कर दिया।परीक्षा छुटने की जानकारी बुधवार को जब काशी विद्यापीठ से जुड़े गंगापुर परिसर के छात्र नेताओ को हुई तो दर्जनों की संख्या में छात्र निहाल सेठ के साथ थाने पहुंच छात्र के ऊपर पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ मिर्जामुराद थाना गेट पर धरने पर बैठ गये।पुलिस ने गेट से छात्रो को हटाना चाहा लेकिन छात्रो ने थानाध्यक्ष से पूछा की किसके इसारे पर जमीन कब्जा कराया गया और एक छात्र का परीक्षा देने से रोका गया जबकी छात्र द्वारा परीक्षा का एडमिट कार्ड भी दिखाया गया था ।लगभग दो घण्टे तक चले धरने के बाद थानाध्यक्ष ने निहाल सेठ व कुछ छात्र नेताओ को अपने केबिन में बुलाकर वार्ता कर आश्वस्त किया की अवैध कब्जा हुवा होगा तो उसे मुक्त कराकर ताला लगवा कर विपक्षी के खिलाफ भी क़ानूनी कारवाई होगी।जिस पर छात्र थाने से हटे।वही घटना के बावत निहाल सेठ ने मंगलवार की पुलिस कमिश्नर से मिल कर मिर्जामुराद पुलिस के मिलीभगत से हुए कब्जा का वीडियो दिखाने के साथ पुलिस द्वारा जबरजस्ती थाने पर बैठाने जिसके कारण परीक्षा छुटने का आरोप लगाया सीपी ने खुद उक्त मामले की जॉच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ करवाई का आश्वासन छात्र को दिया।इस बावत थानाध्यक्ष आनन्द चौरसिया ने बताया की छात्रो से वार्ता कर समझा बुझा दिया गया।थाने से 145 की करवाई हेतु रिपोर्ट भेज दी गई है।

थाना गेट पर धरना देने वालो में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष रोशन कुमार, प्रेम प्रकाश गुप्ता, अंशु मिश्रा, विवेक कुमार सिंह, अंकित चौबे, शिव जनक गुप्ता, करण प्रजापति, आशीष गोस्वामी, दीपक कुमार, आदेश सिंह, आशीष मौर्य, रंजीत सेठ, शुभम उपाध्याय उर्फ़ भय जी, गौरव पटेल, अनुपम शर्मा, अमरजीत पाल, विजेन्द्र, रितेश, रौनक सिंह, शिवम्, आदर्श, बिट्टू गिरी, निशांत, प्रेम प्रकाश गुप्ता व छात्र निहाल सेठ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गंगापुर परिसर मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News