UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

करोड़ो की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी -- रामपुर थाना रामनगर निवासी राजकुमार पुत्र सन्तोष कुमार गोंड के साथ बीएसजी नामक फर्जी क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से 16.50 करोड़ रुपए की साइबर ठगी होने पर 14 मई को दी गयी तहरीर को गम्भीरता लेते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.व अपर पुलिस उपायुक्त श्रुति श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन टीमे गठित की गयी। गठित टीम द्वारा सोनभद्र, लखनऊ, मुजफ्फरनगर समेत कई स्थानों पर काफी छानबीन के बाद साइबर गैंग के सरगना सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 05‌ मोबाइल,एक पेन ड्राइव,दो लेपटाप व 98,000/नगदी बरामद किया गया। तीनो अभियुक्तों का नाम क्रमशः राजकुमार मौर्या पुत्र लतुरी सिंह निवासी बुद्ध विहार कॉलोनी गुड्डो लान के पास थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं, दूसरे का अर्जुन शर्मा पुत्र पुत्तीलाल निवासी उनवन थाना सफीपुर उन्नाव, तीसरे का नाम दानिश खान पुत्र नौशाद खान निवासी गोलाघाट थाना रामनगर बताया गया। तीनो तीनों अभियुक्तों को गुरुवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए डीसीपी क्राइम सरवणन टी.ने बताया कि अपराधियों द्वारा फर्जी वेबसाइट बनाकर उससे संबंधित फर्जी क्रिप्टोकरेंसी टोकन बीएसजी नाम से बनवाया गया तथा उसे क्वाइन को वेंडेक्स एक्सचेंज पर लिस्ट करा कर मल्टी लेवल मार्केटिंग के तौर तरीके के आधार पर आम जनमानस का पैसा इसमें इन्वेस्ट कराया गया। प्रारंभ में सभी इन्वेस्टर्स को अत्यधिक मात्रा में बोनस व प्रॉफिट देकर अपने झांसे में फंसाया गया। जब काफी मात्रा में पैसा इन्वेस्ट हो गया तो इन अभियुक्तों द्वारा अपनी क्वाइन को एक्सचेंज से डिलीट कर दिया गया। फिर यह लोग सभी का पैसा लेकर फरार हो गए।इस साइबर ठगी का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए पुलिस उपायुक्त सरवणन टी. द्वारा 10,000/रूपये बतौर पुरस्कार देने की घोषणा किया गया। पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजयराज शर्मा, निरीक्षक विजय नारायण मिश्र, निरीक्षक राज किशोर पाण्डेय, निरीक्षक विजय कुमार यादव, निरीक्षक दीनानाथ यादव, निरीक्षक विपिन कुमार, निरीक्षक संजीव कनौजिया, उ0नि0 शैलेंद्र कुमार, उप निरीक्षक आलोक रंजन सिंह,एसएसआई श्यामलाल गुप्ता, हे0का0 रजनीकांत, गौतम कुमार, राजेंद्र कुमार पाण्डेय, का0 चंद्रशेखर यादव, पृथ्वीराज सिंह, देवेंद्र यादव, मनीष कुमार सिंह, जितेंद्र मौर्य, अंकित कुमार प्रजापति, जतिन कुमार, त्रिलोकी कुमार, विश्वजीत राय, रविंद्र यादव, प्रीति सिंह, अंकिता सिंह, संगीता देवी, विजय कुमार आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News