संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी चमरहा बाजार स्थित हनुमान गंज में नव युवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ बाजार से होते हुए अल्लोपुर इमिलिया बाजार में हजारों की संख्या में जय श्रीराम का उदघोष करते हुए जनमानस का सैलाब उमड़ पड़ा।शाम के बेला में माँ की छटा देखते ही बनता था।माता की प्रतिमा ऐसी लग रही थी कि मानो माता उस प्रतिमा में स्वय प्रकट हो गई है। चारो तरफ माता के जयकारे का नारा लग रहा था।अंत में ज्यकारो के बीचअल्लोपुर में स्थित पोखरे में समिति के लोगो द्वारा मां के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों में कपिल सिंह उर्फ टाइगर वशिष्ठ सिंह बंटी सिंह दीपक सिंह कमलेश संतोष कुमार राजा सिंह बबलू सिंह आदि कई लोग उपस्थित रहे