संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
प्रिया मिश्रा
वाराणसी। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में इमाम चौकों पर रखे गये ताजिये शुक्रवार को उठाकर फातमान में ठंडे किये गये। कांशीराम आवाश गेट नंबर एक से यौमें आँशुरा 10वीं मुहर्रम का जुलूस निकालकर शिवपुर,भोजूबीर,कचहरी होते हुए सिगरा स्थित फातमान पहुंचा। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं में काफ़ी उत्साह का माहौल देखने को मिला। समाज सेविका मुमताज बानो के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में ताज़ियादार एवं संयोजक मोहम्मद अल्ताफ के साथ राजू भाई,रहमान,सोनू,सदाब,राजा बाबू,अजीज हामिद,मोनू,इरशाद,मोहम्मद कैफ,बिलाल अहमद सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों ने मोहर्रम के पावन अवसर पर सभी से अमन,शांति,आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जुलूस पूरे मार्ग में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।