UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मोहल्ला काल भैरव में कबाड़ी को चाकू मारकर हत्या करने वाला अभियुक्त थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

Updated on: 13 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के निर्देशन में दिनांक 15.07.2023 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित मोहल्ला के 44/9 काल भैरव बहद मोहल्ला भैरोनाथ में एक व्यक्ति कबाड़ी को घर पर बुलाकर चाकू मारकर हत्या कर दिया था जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 84/23 धारा 302 भादवि पंजीकृत हुआ था। मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्त को आज थाना कोतवाली पुलिस द्वारा काल भैरव बाहरी चौराहा से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पुलिस कोतवाली द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 15.07.2021 को अपने घर से रद्दी पेपर व कबाड़ को बेचने हेतु साईकिल से राह चलते फेरी लगाने वाले कबाड़ी को अपने घर पर आवाज देकर बुलाया और जब वह मेरे घर पर आया तो उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम दिनेश अग्रहरि बताया और उसको अपने घर के तीसरे मंजिल पर लेकर गया और वहां पर रद्दी पेपर व कबाड़ को दिखाकर मोल भाव करने लगा उसके द्वारा कम दाम बताया जा रहा था मैने उससे कहा कि बाजार में तो ज्यादा भाव मिलता है तो वह गुस्से में आकर बोला जन बाजार में बेचना था तो मुझे क्यो इतने ऊपर लेकर आये और मेरा समय बर्बाद कर रहे हो कबाड़ी की बात से मुझको बहुत गुस्सा लगा और मैं अपना आपा खो बैठा और अपनी चाकू लेकर उसके पेट में वार किया जिससे वह चिल्लाते हुए सीढियो से नीचे भागा और मैने उसका पीछा किया और जब वह ग्राउण्ड फ्लोर पर पहुंच गया तो आंगन में उसका गला रेत दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। और मैंने जिस चाकू से उस पर वार किया था उस चाकू को वही घर पर ही फेंक कर घर से भाग गया था।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 अश्वनी कुमार चतुर्वेदी,का0 कुन्दन कुमार गौड़ थाना कोतवाली कमिo वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News