संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। जनपद वाराणसी के सक्रिय समाजसेवी सूरज भारद्वाज ने अपने आवास सोयेपुर स्थित लगभग दर्जनो भर जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया। इस दौरान पार्षद रवि शंकर पटेल भी उपस्थित रहे । मीडिया से बातचीत करते हुए सूरज भारद्वाज ने कहा कि मैं गरीबी बहुत नजदीक से देखा हूं इसी लिए मेरा हमेशा से यही प्रयास रहता है कि मैं जरूरतमंदों की मुश्किल समय में काम आ सकूं । ठंड बहुत है जिसको देखते हुए मेरा यह एक छोटा सा प्रयास जनहित में है । इस दौरान पत्रकार अतुल राय ने भी लोगों के बीच कम्बल वितरण किया।