संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
*मिर्जामुराद।* काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के तहत न्याय पंचायत स्तर पर चल रहे पांच दिवसीय प्रतियोगिता में मंगलवार को समापन में नुक्कड़ नाटक, नृत्य व गायन की कला पर छात्रों व ग्रामीणों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वही सेल्फी प्वाइंट पर बच्चों व ग्रामीणों ने खूब फोटो भी खींचे।
मिर्जामुराद स्थित किसान इंटरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य शिवराज मिश्रा ने व खालिसपुर गांव स्थित जीवा इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता व प्रबंधक विनोद तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान जीवा इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने बार्डर फिल्म कर एक नुक्कड़ नाटक कर सबका मन मोह लिया।वही अन्य बच्चों ने नृत्य के साथ-साथ देश भक्ति पर एक-एक गायन प्रस्तुत कर लोगो को देश प्रेम के प्रति जागरूक किया।वही खालिसपुर ग्राम प्रधान रमेश सिंह द्वारा स्कूल परिवार को इतना अच्छा प्रतियोगिता करवाने पर पांच हजार रुपया देकर सम्मानित किये व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले दस छात्रों को एक-एक हजार रुपया देकर सम्मानित किये।वही स्कूल के कक्षा पांच के छात्र आयुष मिश्रा ने बिना रुके ढोल वाहन पर एक स्वर में बिना रुके 66 मंत्र बोल हर किसी का मन मोह लिया।इस अवसर पर प्रवक्ता सुरेन्द्र त्रिपाठी, प्रबंधक संजीव सिंह गौतम, पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार त्रिपाठी, पत्रकार उमेश उपाध्याय, एसआई बलराम पाठक, तेजबहादुर शुक्ला, डॉ. आलोक त्रिपाठी, उमेश उपाध्याय, पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी (सुमित), राहुल पाठक, राजेश, विमल, विपुल, अवधेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।