UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

गोवंश को गर्मी से बचाने के लिए तिरपाल और छाया की करें व्यवस्था :राजेश बहादुर सिंह

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। सीडीओ हिमांशु नागपाल के निर्देश के अनुपालन में बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह,ज्वाइंट बीडीओ बी पी वर्मा व ब्लाक पशु चिकित्साधिकारी डॉ0आशीष वर्मा ने गोकुलपुर और आयर गोआश्रय केंद्र का निरीक्षण किया।गोकुलपुर आश्रय केंद्र पर निरीक्षण मे मौके पर मात्र तेरह गोवंश पाए गए।पशुओ के लिए गर्मी से बचने के लिए तिरपाल,पेयजल व छाया की व्यवस्था न होने पर दुरूस्त करने का निर्देश दिया।गोआश्रय केन्द्र पर पर्याप्त भूसा,हरा चारा के उपलब्धता व केन्द्र के गेट के समीप क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत तथा गोआश्रय केंद्र के अंदर के पानी की निकासी के लिये मनरेगा से एक नाला बनवा कर जल निकासी की समस्या का निस्तारण के लिए सेक्रेटरी संजय गुप्ता को निर्देश दिया।गोवंश के मूत्र विसर्जन के सम्यक निस्तारण हेतु गोआश्रय केंद्र के भीतर एक सोकपिट का निर्माण कराना व पशुओ के हरे चारे की उपलब्धता के लिए अजोला घास की रोपाई के भी निर्देश दिए गए।ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद ने पशुओ के खड़े होने के प्लेटफार्म पर इंटरलाकिंग लगवाने के भी निर्देश दिए।आयर ग्राम पंचायत मे बीडीओ हरहुआ ने गोआश्रय केंद्र तथा अमृतसरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सरोवर के कई कार्य अपूर्ण रहने पर सेक्रेटरी संजय गुप्ता और रोजगार सेवक सोनखर प्रसाद को कार्य पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए।बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह ने कहा कि हरहुआ मे संचालित सभी गोआश्रय केंद्र के सचिवो को भूसा और चारा का पर्याप्त स्टाक स्टोर करने साथ ही गर्मी के दृष्टिगत तिरपाल तथा छाया की व्यवस्था के लिए सबको आगाह किया गया।निरीक्षण के समय ज्वाइंट बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा,पशु चिकित्साधिकारी आशीष वर्मा ग्रामप्रधान गोकुलपुर लाल साहब,राजनारायण पटेल 'रज्जन',आशीष राजभर,पंचायत सहायक अभिषेक सहित केयर टेकर उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News