संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल में रविवार को आयोजित वार्षिक प्रदर्शनी 2025 युगांतर ए जर्नी ऑफ इवोल्यूशन एक्रॉस एसेज का भव्य शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अजय राज वर्मा SHO मंडुआडीह मुख्य अतिथि,एवं डॉ भूपेंद्र प्रताप सिंह बीएचयु,प्रोफेसर आलोक कुमार पांडे समाजशास्त्र विभाग प्रोफेसर सनत कुमार शर्मा सोशियोलॉजी डिपार्मेंट सेंट्रल यूनिवर्सिटी साउथ गया बिहार,डॉ सुशील कुमार चौबे बीएचयु तथा डॉ0 अरुण कुमार दुबे कम्युनिटी मेडिसिन आईएमएस बीएचयु विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना चतुर्वेदी द्वारा दिए गए स्वागत भाषण से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदर्शनी की संकल्पना,उद्देश्य तथा “युगांतर" विषय के अंतर्गत
मानव एवं समाज के विकास की यात्रा पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संस्कृत स्वागत गीत "स्वागतम् सुस्वागतम्" ने सभी अतिथियों को भावविभोर कर दिया।
विद्यालय परिवार की ओर से रचना श्रीवास्तव एवं मोहित श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न,पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच,नवाचार एवं प्रस्तुति कौशल की सराहना
करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की ।
प्रदर्शनी में विज्ञान,इतिहास,पौराणिक कथाओं,सामाजिक विषयों तथा कला से संबंधित विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल एवं प्रस्तुतियाँ दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने विषयों की गहन समझ,कल्पनाशीलता एवं शोधात्मक दृष्टिकोण
का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उपप्रधानाचार्य रोहित सिंह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा विद्यालय की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
प्रदर्शनी में विद्यालय के चारों हाउस द्वारा विकास की यात्रा को चार विभिन्न दृष्टिकोणों से प्रस्तुत किया गया। सीनियर विंग के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान विषय में ब्लड टाइपिंग,हयूमन हार्ट भूगोल एवं इतिहास में स्मार्ट फार्मिंग,फ्रेंच रिवोल्यूशन;राजनीतिक विज्ञान में मोनार्की से डेमोक्रेसी तक; मनोविज्ञान में मन से प्रयोगशाला तक तथा अंग्रेज़ी विषय में द मैजिक ऑफ डब्लुएच वर्ड्स,पास्ट,प्रेजेंट एवं फ्यूचर जैसे मॉडल विशेष रूप से सराहे गए।
जूनियर विंग में कक्षा 2 के विद्यार्थी यशस्वी उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत स्मार्ट सिटी मॉडल दर्शकों
की विशेष प्रशंसा का पात्र बना। वहीं केजी विंग के विद्यार्थियों ने भी हेल्दी बनाम जंक फूड,ट्रांसपोर्टेशन,स्टोरी लैंड,जंगल वर्ल्ड जैसी विभिन्न थीम्स पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। नन्हे विद्यार्थियों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने सभी को हतप्रभ कर दिया। कार्यक्रम में लगभग 500 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को संतुलित एवं से संचालित करने में सीनियर कोऑर्डिनेटर मानसी सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अकादमिक हेड राम कुमार गुप्ता,सिद्धार्थ भास्कर,नीरज सिंह,दीप्ति जौहरी,नैंसी श्रीवास्तव,अनिल आर्य,दिग्विजय सिंह,पूजा भट्टाचार्य एवं पूजा यादव का विशेष योगदान रहा।सुचारु रूप अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथियों,अभिभावकों एवं समस्त आगंतुकों के प्रति
आभार व्यक्त किया गया