संवाददाता पूर्वाचल एक्स्प्रेस न्यूज
सुभाष चंद्र महाविद्यालय चकरमा, वाराणसी के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में "हर घर तिरंगा यात्रा" निकाला गया,जिसमें महाविद्यालय की समस्त छात्र एवं छात्राएं उत्साह के साथ भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार के साथ प्रबंधक श्रीमती संगीता सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंडरा ने भी भाग लिया। यात्रा महाविद्यालय से निकलकर ग्राम चकरमा की विभिन्न बस्तियों में गया ।और पुनह महाविद्यालय में आकर जलपान के साथ समाप्त हुआ ।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्लोगन और नारी के साथ यात्रा में भाग लिया । छात्र-छात्राएं झंडा गीत गाते हुए भी चल रहे थे, और वीर जवानों की याद में भी नारा लगाते हुए चल रहे थे ।इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम धर त्रिपाठी ने किया।