UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

यूपी कालेज के धरनारत छात्रों को हरिश्चन्द्र कालेज के छात्रों का मिला समर्थन,फूंका प्राचार्य का पुतला

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के छात्रों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। प्राचार्य के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन सभी छात्रों ने अपने बाहों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपने बाहों में काली फीता बांधकर जिला प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की और अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु आवाज बुलन्द की। अनिश्चितकालीन चल रहे धरने की सूचना पाकर गुरुवार को हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने भी धरनारत छात्रों का पूरा समर्थन दिया और विरोध में प्राचार्य का प्रतीक पुतला दहन करते हुए जम कर नारेबाजी भी किया। धरना स्थल पर आयोजित सभा का नेतृत्व करते हुए छात्रसंघ के उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तबतक छात्रों का विरोध प्रदर्शन निरन्तर चलता रहेगा। इस दौरान सभी छात्रों ने अनुशासित रहकर शान्ति पूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन किया। धरने का उद्देश्य केवल छात्रहित मे न्याय प्राप्त करना है। धरना की अध्यक्षता छात्रसंघ के उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय ने किया तथा धरने में प्रमुख रूप से छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय, आयुष कुमार, विवेक कुमार, यश, अभय, आदित्य, मनीष, रौनक, उत्सव, नमन, चन्दन समेत सैकड़ो छात्र उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News