उपहार दें दीवाली किया जगमग
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर शाहगंज नगर के आजमगढ़ रोड पर सड़क किनारे निवास करने वाले अत्यंत निर्बल वर्ग धरकार समाज संग प्रशासनिक अमले ने दीप का पर्व मनाया। उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव एवं तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने अमले संग पहुंच दीपोत्सव पर उपहार दिया। उपहार पैकेज में लाई, चूड़ा, गट्टा, मिठाई, दीपक, मोमबत्ती, फल, खिलौने आदि शामिल रहा। वहीं आश्वस्त किया कि कोई भी समस्या अथवा कार्य हो तत्काल सम्पर्क करें। एसडीएम ने कहा कि दीप का पर्व सभी लोगों के जीवन में प्रकाश लायें। इस उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं तहसीलदार आशीष सिंह ने कहा कि अंत्योदय का उत्थान ही समाज में बराबरी ला सकता है। निर्बल लोगों के साथ दीपावली मना बेहद सुखमय लगा। प्रशासन हर वह कदम उठायेगा जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का उत्थान हो सकें। इस दौरान दर्जनों परिवार को उपहार प्रदान किया गया। मौके पर लेखपाल रितुराज चौधरी आदि लेखपाल मौजूद रहे।