संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रामेश्वर।श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में आस्था व भक्ति का भाव लोगों में चरम पर है। यज्ञ ,पूजन,
मंदिरों में आरती,भजन व ढोल मंजीरे संग हवन पूजन का दौर चल रहा है।
आज बुधवार को जिला संयोजक मधुवन यादव खण्ड संयोजक ज्योति भूषण के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता घर -घर ,मंदिरों ,राहगीरों को पूजित अक्षत व श्री राम मंदिर चित्र प्रपत्र वितरित कर 22 जनवरी तक घरों में श्री राम ज्योंति दीपक जलाकर श्री राम का पूजन कर खुशियां मनाने का निवेदन किया।
चक्का स्थित शिवमन्दिर में चल रहे यज्ञ कार्यक्रम में श्री राम भक्तों के एकत्र होकर सियावर रामचन्द्र के जयकारे के साथ कीर्तन भी चल रहा है। क्षेत्र के रामेश्वर, रसूलपुर ,बेरवा, गोकुलपुर ,औसानपुर ,करोमा , भटौली ,दुनिया पुर व हरहुआ में कार्यकर्ताओं राजनरायन पटेल, भगत यादव, गुलाब तिवारी,साहब लाल , बांके लाल,अजय गुप्ता ,जितेंद्र चौबे कौशल कुमार राजभर व कमलेश चौबे ,अनूप तिवारी, चिंटू पांडेय ने अपने अपने क्षेत्रों में पूजित अक्षत व श्री राम मन्दिर चित्र प्रपत्र देकर श्री राम ज्योंति प्रतिदिन घर मे जलाने का निवेदन किया।