UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नौ दिवसीय स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन,वार्डों में चला अभियान।*

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी शहर में जिला मंत्री शिवानन्द राय के नेतृत्व व मार्गदर्शन में शिवपुर विधानसभा के लमही मंडल सिद्धार्थ नगर कॉलोनी में 9 दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया जा

रहा है । प्रत्येक वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता गली मुहल्ले में स्वच्छता कार्यक्रम चला रहे हैं। क्षेत्र में स्वच्छता के साथ ही साथ जिला मंत्री शिवानन्द राय ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर स्वच्छता अपील की तथा मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक का वितरण किया गया। इस अवसर पर मनीष कालरा,आकाश प्रजापति,सत्यवान पटेल,जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा अनिल कनौजिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News