UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कमांडेंट 95 बटालियन के दिशा निर्देश से,अनिल सिंह गंगा हरतिमा ब्रांड के एंबेसडर के अगुवाई एवं गोवर्धन पूजा समिति के सहयोग से नमो घाट पर हुआ योगाभ्यास*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

     

वाराणसी में आज दिनांक 17 जून दिन सोमवार को सुबह नमो घाट पर 10वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के तीसरे दिन इस वर्ष के थीम योग फॉर हेल्थ एंड सोसाइटी यानी योग स्वयं और समाज के साथ व महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से गोवर्धन पूजा समिति एवं नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के सदस्यों के साथ 95 वहिनी सीआरपीएफ के जवानों के साथ एवं गंगा हरिमिता उत्तर प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर श्री अनिल सिंह के देखरेख में करीब 400 से ज्यादा लोगों ने योगा प्रोटोकॉल के तहत योग किया योग के माध्यम से आम जनमानस तक संदेश देना था लोग योग से जुड़े और स्वस्थ रहे कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य अभय स्वाभिमानी जी तथा सुशील गुप्ता जी रक्षा कौर जी द्वारा लोगों को कपालभाति भ्रामरी अनुलोम विलोम का फायदा लोगों को बताया गया इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है कार्यक्रम के प्रारंभ में गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू जी महामंत्री पारस यादव पप्पू जी एवं उपाध्यक्ष दिनेश यादव पप्पू विजय यादव एडवोकेट द्वारा 95 बटालियन सीआरपीएफ के ड्यूटी कमान अधिकारी श्री आलोक कुमार, उप कमांडेंट नवनीत कुमार, सहायक कमांडेंट अभिषेक सिंह , विनोद कुमार सिंह अनिल सिंह ब्रांड एंबेसडर गंगाहरमीता उत्तर प्रदेश, प्रवीण सिंह,योग गुरु सुशील गुप्ता जी को केसरिया अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया और 95 बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष महामंत्री एवं योगाचार्य को स्मृति चिन्ह देकर अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया वहां पर उपस्थित सभी योग साधकों को 95 बटालियन सीआरपीएफ की तरफ से योगा टी-शर्ट भी सप्रेम भेंट किया गया कार्यक्रम के अंत में श्री आलोक कुमार एवं अभिषेक सिंह द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों का धन्यवाद किया गया।

इस में 95 बटालियन के निरीक्षक कुमार राजीव एवं वाहिनी के अधिकारी तथा जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News