विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे "आपरेशन दृष्टि" अभियान के दृष्टिगत विगत दिनों बाना शिवपुर के व्यापारियों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों की मीटिंग बुलाई गयी थी, जिसमें स्थानीय क्षेत्र की जनता को अभियान आपरेशन दृष्टि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी थी। जिससे प्रेरित होकर थाना स्थानीय क्षेत्र के व्यापारी बन्धु श्री गोपाल पटेल (अभय मेडिकल हाल चाँदमारी, शिवपुर वाराणसी) द्वारा अग्रणी भूमिका निभाते हुए सार्वजनिक स्थान (चॉदमारी) पर निर्धारित मानक के अनुरूप सीसीटीवी कैमरा स्थापित कराया गया। जिसके लिए सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट व थानाध्यक्ष शिवपुर द्वारा आभार व्यक्त करते हुए इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की गयी।दिनांक 20.07.2023 को थाना क्षेत्र शिवपुर में चोरी गयी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर UP65BP1979 के सम्बन्ध में थाना शिवपुर में मु0अ0सं0 337/2023 धारा 379 भा0द0वि() पंजीकृत हुआ। चांदमारी में आपरेशन दृष्टि के तहत स्थापित कैमरे की मदद से आज दिनांक 22.07.2023 को समय 10.37 बजे बड़ालालपुर देवपुरम कालोनी के पास से मोटरसाइकिल चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह,उ0नि0 सौरभ तिवारी, हे0का0 कमल देव कुंअर,का0 अजीत कुमार गौड़ थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।