संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वारण्टी/फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मा० न्यायालय एसीजेएम-3 द्वारा निर्गत वारंट के अनुपालन में वारण्टी ऊषा शुक्ला पत्नी स्व० भारत भूषण शुक्ला निवासी एस 10/25 हुकुलगंज थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी सम्बन्धित मु0नं0 22700/2022 धारा 420,407,468,471,120 बी भा0द0वि0 66 IT Act को कारण गिरफ्तारी बताते हुए आज दिनांक 10.12.2023 को समय 13.00 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव,म0का0 रुचि मिश्रा थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।