UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चेतगंज पुलिस ने गबन व ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में ठगी, धोखाधड़ी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर शनिवार को ठगी करने वाले अभियुक्त को लखनऊ के आर्यन होटल के पास से देर रात को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का नाम वीरेंद्र दुबे पुत्र हौसिला प्रसाद दुबे निवासी बी-1 नियर सेंट पैण्ट्रो चर्च वल्लभनगर गोवा, हाल पता बी 1/22/69 सेक्टर के अलीगंज थाना अलीगंज जनपद लखनऊ बताया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 409,420,504, 506 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर, हे0का0 भरत यादव आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News