अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.07.2023 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जमुनीपुर बाजार के पास से मु0अ0सं0 0114/2023 धारा- 363,366 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश उर्फ करीया पुत्र स्व0 समरजीत, नि0 ग्राम एकलापर (कछँवा), थाना कछंवा, जिला मिर्जापुर उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर, उसके पास से अपहृता/पीड़िता को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रविकान्त चौहान, चौकी प्रभारी जक्खिनी,हे0का0 महेन्द्र कुमार पटेल,म0का0 सन्नो देवी, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।