UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समर्थ उत्तर प्रदेश की विकसित भारत के बनाने में होगी महत्वपूर्ण भूमिका*

Updated on: 23 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विवेक सिंह

 

जौनपुर जफराबाद। सिरकोनी विकास खण्ड मुख्यालय पर बुधवार को समर्थ उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर प्रधानों, बीडीसी सद्स्यों व ब्लॉक के कमर्चारियों की एक अहम बैठक हुई। जिसमें 2047 तक विकसित भारत बनाये जाने को लेकर अहम मुद्दों की जानकारी दी गयी। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल ने कहा कि हमें तीन बिंदुओं पर काम करना है। जिसमें अर्थिक मजबती,रोजगार सृजन करके हम अपने तथा समाज के लिये रोजगार विकसित करे। ऐसे रोजगार हो की हर वर्ग की तरक्की हो सके। जीवन शक्ति के तहत स्वाथ्य, शिक्षा,स्किल डेवलपमेंट करे।यह विकसित भारत के लिए अहम भूमिका निभाएगा। समाज के सभी वर्गो के सभी लोगों का सम्पूर्ण विकास होगा।तब हम एक मजबूत भारत की नींव रखेंगे।श्री जायसवाल ने कहा कि एक मजबूत और विकसित देश के लिये हर इन्सान को सारी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिये। और इस सुविधाओं को दिये बगैर हम विकसित देश नही बना सकते । देश को हम सबका सहयोग और अंशदान देना चाहिये।इस अवसर पर रमेश चन्द जायसवाल, शशिकान्त पाठक, रमेश कन्नौजिया, अजय सिंह अमरनाथ यादव, दुर्गाप्रसाद यादव, अनिल सिंह आइ एसबी रामजी सिंह मुन्ना सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News