संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। सेंट जांस मड़ौली की रिटायर्ड शिक्षिका को गिरफ्तारी का भय दिखाकर साइबर जालसाजों ने तीन करोड़ 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 13 लाख रुपए बरामद किया और विभिन्न बैंकों में जमा 65 लाख रुपए को पुलिस ने सीज किया।बता दे की स्काई एप डाउनलोड कराकर महिला के बैंक खाते को साइबर जालसाजों ने साफ कर दिया था जिस संदर्भ में पीड़िता की तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो टीमें गठित की थी। बनारस में अब तक की सबसे बड़ी यह साइबर क्राइम की घटना बताई जा रही है।