UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

एक हफ्ते पहले बनी सड़क हाथ से उखड़ गई गिट्टी, ग्रामीणों ने की ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Updated on: 17 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

 जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के बाल्थर डिग्री कॉलेज मुख्य मार्ग से फजुलहा उमरी भदोही समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने 1076 किया शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है एक सप्ताह पहले बनाया गया सड़क पैदल चलने पर उखड़ रही है गिट्टी जेई राजेश पाल के मिली भगत से ठेकेदार कर रहे है मनमानी ग्रामीण अखिलेश पांडेय सहित कई लोगों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के तहत बनाई जा रही यह सड़क एक सप्ताह भी ठीक नहीं रह सकी और उंगली से उखड़ने लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि ठेकेदार की ओर से बिना उचित सफाई और मानक के  विपरीत गिट्टी डाल के बनाया गया सड़क एक हफ्ते में सड़क की सतह तुरंत टूट रही है घटिया निर्माण की सूचना  जेई राजेश पाल को बताया  गया लेकिन कोई कार्यवाही अभी तक नही हुआ है ग्रामीणों का कहना है जहां सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करती है  वही पीडब्ल्यूडी में  तैनात जेई राजेश पाल  ठीकेदारों से खुले आम भ्रष्टाचार करवा रहे है  सरकार द्वारा गड्ढा मुक्त सड़क अभियान चलाए जाने के बावजूद क्षेत्र की सड़कों की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News