UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लखनऊ के एवियान रिसार्ट में सजी DVPIANS की यादों की महफ़िल 

Updated on: 18 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- लखनऊ स्थित एवियान रिसोर्ट में आयोजित देवस्थली विद्यापीठ एल्यूमिनी मीट-2026 पूर्व छात्र- छात्राओं के लिए यादों की आत्मीयता और पुनर्मिलन का यादगार अवसर बन गई। बरसों बाद एक मंच पर जुटे DVPIANS ने अपने स्कूली दिनों की सुनहरी स्मृतियों को साझा करते हुए मित्रता के रिश्तों को नई उर्जा दी।देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे पूर्व विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यालय के अविस्मरणीय पलों और अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों और समूह चर्चाओं ने आयोजन को और भी जीवन्त बना दिया। पूर्व विद्यार्थियों ने पेशेवर उपलब्धियों के साथ सामाजिक दायित्वों पर भी विचार विमर्श किया और विद्यालय व समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने इस सफल पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया इस पुनर्मिलन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय भले ही आगे बढ़ जाए लेकिन स्कूल की यादें और दोस्ती का रिश्ता हमेशा जीवन्त रहता 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News