संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- आज दिनांक 21-09-2023 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा यातायात पुलिस लाइन सभागार वाराणसी में मा.प्रधानमंत्री भारत सरकार के आगमन/भ्रमण/जनसभा कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बाह्य जनपद व कमिश्नरेट वाराणसी के राजपत्रित अधिकारीगण के साथ प्री-ब्रीफिंग किया गया। उक्त ब्रीफिंग में संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ0 के0 एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री एस. चन्नप्पा, पुलिस उप महानिरीक्षक पी०ए०सी० सेक्टर वाराणसी श्री अजय कुमार सिंह एवं वाह्य जनपद व कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस अधिकारीगण एवं प्रानि थानाध्यक्ष मौजूद रहे।