UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राजकीय बालिका इंटर कालेज जक्खिनी वाराणसी में पूरे हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव ICT लैब उद्घाटन समारोह संपन्न।

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

दिनांक 10/02/2026 को राजकीय बालिका इंटर कालेज जक्खिनी वाराणसी में पूरे हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव ICT लैब उद्घाटन समारोह व विद्यालय पत्रिका नई किरण के विमोचन का समारोह मनाया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि रहीं सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल जी की पुत्री सुश्री अदिति पटेल विशिष्ट अतिथि रहे भूपेंद्र राय साथ ही साथ राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी प्रधानाचार्य के प्रतिनिधि रमेश सिंह राजकीय हाईस्कूल महगांव के प्रधानाध्यापक श्री चंद्रलाल गोंड प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौरसिया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व विद्यालय पत्रिका नई किरण के विमोचन के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी सम्माननीय अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनामिका द्वारा अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ प्रदान करके किया गया।कक्षा 12 की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रमों के अंतर्गत भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले रामायण का मंचन किया गया साथ ही साथ एक भारत और श्रेष्ठ भारत की थीम पर आधारित फैशन शो हुआ जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली। साथ ही साथ योगा डांस छोटे बच्चों के द्वारा नारी शक्ति और शिक्षा पर आधारित थीम डांस और कव्वाली का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों अध्यापिकाओं तथा बच्चों को धन्यवाद ज्ञापन तथा सभी छात्राओं को जलपान वितरण के साथ हुआ। मंच संचालन का कार्य श्रीमती रेनू सिंह पुरस्कार वितरण का कार्य श्रीमती रति कुमारी सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीमती दीपिका खरवार श्रीमती सरिता देवी सपना सिंह व श्रीमती विभा रानी सादिका तबस्सुम आदि ने अन्य कार्यक्रमों में सहयोग किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News