UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ज्ञानवापी मामले पर हिंदू पक्ष की याचिका खारिज:

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी की कोर्ट ने ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने में नमाजियों की एंट्री पर रोक लगाने की हिंदू पक्ष की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कस्टोडियन जिलाधिकारी वाराणसी को तहखाने में किसी भी तरह के मरम्मत काम न कराने का आदेश दिया है।वहीं, सिविल जज सीनियर डिवीजन हितेश अग्रवाल ने तहखाने में चल रही पूजा को यथावत रखने का आदेश भी दिया। हिंदू पक्ष ने कोर्ट में अपील की थी कि व्यासजी तहखाने में नमाजियों की एंट्री को रोका जाए।

याचिका निरस्त होने के बाद अब हिंदू पक्ष तहखाना की मरम्मत कराने की मांग करते हुए जिला कोर्ट में अपील करेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News