UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा जिले में अव्वल, कायाकल्प में हासिल की रैंकिंग

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

*वाराणसी।* मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कराए गए कायाकल्प मूल्यांकन में जिले का पहला और उत्तर प्रदेश में 25वां स्थान प्राप्त किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से चिकित्सा क्षेत्र में उत्साह है। यह मूल्यांकन सत्र 2023-2024 के लिए किया गया था, जिसमें अस्पताल को 100 में से 88.95 प्रतिशत अंक मिले।

मूल्यांकन के दौरान अस्पताल की ओपीडी से लेकर वार्ड में भर्ती मरीजों के इलाज और जांच की सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई थी। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि मूल्यांकन टीम ने अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। इसमें स्वच्छता, मरीजों की देखभाल, ओपीडी सेवाओं, उपचार की गुणवत्ता, और अन्य महत्वपूर्ण मापदंडों पर ध्यान दिया गया।मंडलीय अस्पताल का यह मूल्यांकन रिपोर्ट न केवल इसे जिले का नंबर 1 अस्पताल बनाता है, बल्कि प्रदेश में भी इसे एक प्रमुख स्थान दिलाता है। अस्पताल को 25वीं रैंक मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं में और भी सुधार की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इस उपलब्धि के बाद, अस्पताल को अतिरिक्त बजट भी आवंटित किया जाएगा, जिससे भविष्य में मरीजों को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं मुहैया कराई जा सकेंगी। इस उपलब्धि ने अस्पताल के चिकित्सकीय कर्मचारियों और प्रबंधन को प्रेरित किया है। इससे स्वास्थ्य सुविधाओं में और बेहतरी की उम्मीद जगी है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News