संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --जिला राजकीय पुस्तकालय अर्दली बाजार वाराणसी में गुरुवार को साहित्य भूषण पण्डित हरिराम द्विवेदी के जीवन पर आधारित पुस्तक "अंगनइया में दिनवा जराय रखिहा"का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आए हुए कई साहित्यकार मंचासीन रहे। पंडित हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध न्यास के तत्वाधान में भोजपुरी भाषा एवं साहित्य की संरक्षण, संवर्धन तथा साहित्यकारों के सम्मान के उद्देश्य से माटी महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर यशकायी साहित्य भूषण पंडित हरि राम द्विवेदी के जीवन पर आधारित पुस्तक "अंगनइया में दिनवा जराय रखिहा" का लोकार्पण नगर के साहित्यकारों एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।इस पुस्तक के सम्पादक डा.रामसुधार सिंह रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सविता भारद्वाज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर अजय कुमार तिवारी, डॉक्टर जयप्रकाश मिश्रा एवं डॉ आशा यादव उपस्थित रहीं। समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री डॉक्टर कमलाकर त्रिपाठी ने किया। इस समारोह में भोजपुरी साहित्य एवं समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच विभूतियों डा.मंजरी पाण्डेय, डा.धर्म प्रकाश मिश्र,डा.रामनरेश, अखलाख खान भारतीय एवं रूद्रनाथ त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। न्यास के अध्यक्ष सनातनी रामानंद तिवारी सदस्य मीडिया प्रभारी तनुप्रिया श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेश द्विवेदी, महासचिव अरुण द्विवेदी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध न्यास द्वारा आयोजित यह महोत्सव भोजपुरी भाषा साहित्य और संस्कृति के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम के आयोजक कंचन सिंह परिहार पुस्तकालयाध्यक्ष कवि एवं गीतकार और संयोजक डा.नागेश शाण्डिल्य,हास्य व्यंग कवि डा.विनय कुमार मिश्र